हाईकोर्ट ने दवा दुकानों का मांगा रिकॉर्ड

चंडीगढ़ : हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग को शहर की सभी दवा दुकानों का रिकॉर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि बगैर लाइसेंस के केमिस्ट शॉप चलाने, अवैध रूप से दवाइयां बेचने या दुकान पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में कोई दूसरा दवाइयां बेचते पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में संबंधित केमिस्ट शॉप का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर शहर में चल रही केमिस्ट शॉप की पूरी जानकारी अपलोड की जाएगी। इसमें केमिस्ट का नाम, फार्मासिस्ट का नाम (लाइसेंस होल्डर), लाइसेंस नंबर और लोकेशन की जानकारी देनी होगी। इसके लिए हाईकोर्ट की ओर से स्वास्थ्य विभाग को एक माह का समय मिला है। इसके अलावा शहर में संचालित की जा रही केमिस्ट शॉप की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फार्मासिस्ट और कैमिस्ट शॉप की रिपोर्ट वेबसाइट पर अपडेट करने को लेकर जो निर्देश मिले हैं, ये प्रोजेक्ट इनिशियल स्टेज में है। इस संदर्भ में भारत सरकार को भी प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सितंबर माह में डड्डूमाजरा में छापामारी कर एक फर्जी डॉक्टर को दबोचा था। डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर क्लीनिक को बंद कर दिया गया था। संजय पांडेय नामक एक फर्जी डॉक्टर पिछले 14 सालों से लोगों को दवाएं देने का काम रहा था।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट