विज्ञापन को लेकर विवादित  मैनकाइंड फार्मा के प्रचारक बने अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: देश की पांच बड़ी फार्मा कंपनियों में जगह बनाने वाली मैनकाइंड फार्मास्युटिकल में तैयार होने वाली दवाओं को रोगियों के लिए बेहद उपयोगी और किफायती बताने वाले अमिताभ बच्चन का वीडियों इन दिनों खूब चर्चा में है। पब्लिक और मैनकाइंड के बीच मजबूत रिश्तों की दुहाई देते बिग बी के कंपनी के साथ संबंधों पर सबकी निगाहे टिकी है। मैकाइंड फार्मा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजीव जुनेजा ने कहा कि हमारा मानना है कि इस गठजोड़ से हमारे ब्रांड के प्रति भरोसा और बढ़ेगा। इससे उपभोक्ताओं में मैनकाइंड की ब्रांड छवि और मजबूत होगी। हम अमिताभ बच्चन के मैनकाइंड परिवार में आने का स्वागत करते हैं। दूसरी तरफ बिग बी ने कहा कि मैनकाइंड परिवार से जुडक़र मैं काफी खुश हूं। एक ऐसे ब्रांड से जुड़ा हूं जिसकी पहचान देश भर में सेवा देने वाली है। कंपनी ने कहा कि इस भागीदारी के जरिए वह अच्छी सेहत और सस्ते इलाज के महत्व को आगे बढ़ाएगी।

ऐसे में यदि कल को दवा की गुणवत्ता और उसकी ऊंची कीमतों को लेकर कोई विवाद उठता है तो क्या अमिताभ बच्चन संसदीय समिति के उस आदेश का उल्लंघन नहीं करेंगे जिसमें सेलिब्रेटियों को हिदायत दी गई है कि वह निजी कंपनियों के उत्पादों के प्रचार-प्रसार में सावधानी बरतें। खासकर जो विज्ञापन आम आदमी के स्वास्थ्य से जुड़ा हो। खाद्य उपभोक्ता विभाग एवं जन वितरण के मामलों को लेकर बनी संसदीय समिति ने प्रस्ताव दिया है कि अगर कोई सेलिब्रिटी विज्ञापन के जरिए किसी उत्पाद के बारे में गलत जानकारी देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। संसदीय सिमिति ने सिफारिश की है कि कोई सेलिब्रिटी विज्ञापन के जरिए किसी वस्तु के बारे में भ्रामक जानकारी देता है तो पहली बार गलती करने पर उसको 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाए साथ में 2 साल की जेल का भी प्रस्ताव है।

बता दें कि हाल ही में मैनकाइंड कंपनी का रिंग आउट विज्ञापन का प्रचार-प्रसार विवादों में रहा था। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, विनिरिऑल्जिस्ट और लिप्रोलॉजिस्ट ने उनके नए विज्ञापन के खिलाफ कंपनी को चिट्ठी भेजी थी। एसोसिएशन ने आरोप लगाया था कि क्रीम में जरूरी केमिकल्स की मात्रा सही नहीं है। ऐसे ड्रग्स का विज्ञापन देना गैरकानूनी है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत