होम्योपैथ दवा से बन रही नकली शराब का भंडाफोड़

पटना: बिहार की राजधानी पटना में होम्योपैथ दवा से बनने वाली नकली शराब का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के बहादुरपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि संदलपुर स्थित एक लॉज में नकली शराब बनाने का काला धंधा चलाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने लॉज में छापेमारी कर होम्योपैथ की दवा से नकली शराब निर्माण करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन, होम्योपैथ दवा, शराब के बोतल, महंगे ब्रांड के रैपर, अल्कोहल मीटर, शराब तैयार करने वाली मशीन समेत कई चीजें को जब्त किया है। पुलिस अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर रही है।

कफ सिरप को लेकर WHO सख्त

थानाध्यक्ष योगेश चंद्र ने बताया कि संदलपुर स्थित सविता देवी कुंज लॉज के कमरा संख्या एक में छापेमारी कर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का पता चला। पुलिस ने जानकारी दी कि जुगाड़ टेक्नोलाजी से लॉज में होम्योपैथ दवा, केमिकल के इस्तेमाल और जुगाड़ टेक्नोलाजी से शराब बनाकर सप्लाई करने का धंधा जारी था। पुलिस ने बताया कि लाज के मालिक बिरजू कुमार के सहयोग से ही लॉज में नकली शराब का कारोबार चलाया जा रहा था। छापेमारी करने पहुंची  पुलिस की टीम ने लॉज के कमरा संख्या एक से 10 लीटर शराब, होम्योपैथ दवा के 100 एमएल की 255 शीशी, अंग्रेजी शराब की 12 बोतल, महंगे ब्रांड की सील, बोतल, कैप, शराब पैक करने वाली मशीन, निर्माण मशीन के अलावा रसायन, शराब की शक्ति मापने की मशीन समेत कई सामान बरामद किया है।

थानाध्यक्ष योगेश चंद्र ने कहा है कि छापेमारी के वक्त आरोपितों में मुसल्लहपुर हाट के बिरजू कुमार, वैशाली के मनीष कुमार और भिखना पहाड़ी के विनोद कुमार नाम के लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की खोज में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद ये पूरा मामला साफ हो पाएगा।

बीते दिनों ही बिहार में नकली शराब पीने के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से राजधानी में नकली शराब का कोराबार चलाने वालों का भंडाफोड़ हुआ है।

  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 10 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 10 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 8 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 8 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 8 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 10 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट