1 लाख वैक्सीन डोज बर्बाद हो गई तो कोई बड़ी बात नहीं”, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का बयान

चंडीगढ़। एक तरफ देश भर में कोरोना मरीजों के लिए प्रयोग होने वाली दवा को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ सरकार लोगों को कोरोना को मात देने के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही है। अब इसी कड़ी में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व देश से वैक्सीन के निर्यात को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के नेता देश में वैक्सीन की बर्बादी पर असंवेदनशील बयान दे रहा है।

पंजाब की कांग्रेस सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा है कि पंजाब में “अगर 30 लाख वैक्सीन डोज में से 1 लाख या एक लाख 60 हजार खराब भी हो गई तो कोई बड़ी बात नहीं है।” देशभर में वैक्सीन बर्बाद करने वाले राज्यों में पंजाब तीसरे स्थान पर है और इंडिया टीवी ने जब उनसे वैक्सीन की बर्बादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया। पंजाब में बुधवार सुबह 7 बजे तक 25.95 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है।

आज ही कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने देश से वैक्सीन निर्यात को लेकर सवाल उठाया है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि जनवरी से मार्च के दौरान जब देश में सिर्फ 3-4 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग पाई थी तो देश से 6 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज का निर्यात कर दिया गया था। पंजाब सरकार लगातार केंद्र से वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाने की मांग भी कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा है कि उन्होंने केंद्र से मांग की है कि राज्य के पास कम से कम 15 लाख वैक्सीन डोज का स्टॉक होना चाहिए, बलबीर सिद्धू ने कहा कि कल 24 घंटे का वैक्सीन स्टॉक बचा हुआ था और औज 2 लाख डोज पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास रोजाना 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की क्षमता है। वैक्सीन की सफलता पर उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 80 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई थी उनमें कुछ लोग दोबारा पॉजिटिव तो हुए लेकिन मृत्यु दर शून्य हो गया।

सूचना के अधिकार से मिली एक जानकारी के अनुसार देशभर में वैक्सीन को बर्बाद करने के मामले में पंजाब तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर तमिलनाडु है और दूसरे पर हरियाणा। मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु को भेजी गई कुल वैक्सीन डोज में से 11 अप्रैल तक 12.10 प्रतिशत बर्बाद हुई हैं, हरियाणा में 9.74 प्रतिशत और पंजाब में 8.12 प्रतिशत डोज बर्बाद हुई हैं।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची