कटक (ओडिशा)। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर में आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। अस्पताल की पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर इमरजेंसी डिपार्टमेंट में आग भडक़ उठी। अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से कुछ दम घुटने से मरे। जबकि कुछ को शिफ्ट करते वक्त मौत हुई। 5 मरीजों की हालत अभी भी बहुत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल स्टाफ को भी कुछ चोटें आई है।
आग लगते ही अस्पताल स्टाफ और फायर ब्रिगेड ने तुरंत एक्शन लिया। अस्पताल के अपने फायर डिपार्टमेंट ने पहले रिस्पॉन्स दिया। बाहर से तीन फायर टेंडर भी जल्दी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए तेजी से काम किया। लेकिन धुएं और आग की वजह से कई मरीजों को भारी नुकसान हुआ। आईसीयू में भर्ती क्रिटिकल मरीजों को फौरन बाहर निकाला गया।
घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हर मृतक व्यक्ति के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। जांच शुरू हो गई है कि आग कैसे लगी।










