11 हॉस्पिटल बीडीए टीम के रडार पर आए, सुरक्षा मानकों की कर रहे अनदेखी

बरेली (उप्र)। 11 हॉस्पिटल बीडीए टीम के रडार पर आ गए हैं। निरीक्षण के दौरान इनमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई है। बता दें कि दिल्ली में कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से छात्रों की मौत के बाद बरेली में बीडिए भी सतर्क हो गया है। जिले में बीडीए के सर्वे के बाद 11 अस्पताल रडार पर आ गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से ये भवन मानकों पर खरे नहीं उतर सके।

मानकों पर खरे नहीं उतरे भवन

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने निजी अस्पताल, नर्सिंग होम आदि का सर्वे किया। सुरक्षा के मद्देनजर 11 भवन मानकों पर खरे नहीं उतर सके। इन भवनों में आपातस्थिति में यहां से निकलने का कोई और रास्ता नहीं है। कई भवनों में फायर से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। ज्यादातर भवनों में कमियां पाई गई हैं। बीडीए ने इन भवन मालिकों को नोटिस सौंपे हैं।

ये अस्पताल व नर्सिंग होम आए रडार पर

बीडीए ने डा.एमए खान स्टेडियम रोड, अमन नर्सिंग होम शाहजहांपुर रोड, संत हॉस्पिटल, स्टेडियम रोड, सांई अस्पताल स्टेडियम रोड, अमन नर्सिंग होम शाहजहांपुर रोड, साई सुखदा हॉस्पिटल पीलीभीत बाईपास रोड, पर निरीक्षण किया। इनके अलावा, मैक्स हॉस्पिटल शाहजहांपुर रोड, आला हजरत हॉस्पिटल पीलीभीत बाईपास रोड, डा. इरफान हॉस्पिटल स्टेडियम रोड, कलाम हॉस्पिटल स्टेडियम रोड, चन्द्रलोक हॉस्पिटल पीलीभीत बाईपास रोड, प्रकाश हॉस्पिटल स्टेडियम रोड का भी सर्वे किया गया।

मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष बीडीए ने बताया कि उपरोक्त नर्सिंग होम, हॉस्पिटल के संचालकों को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा बेसमेंट में मानक के अनुरूप गतिविधियां संचालित करने कहा गया है। आदेशों की अनदेखी करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर