बुलंदशहर (यूपी)। नकली दवा रैपर केस में 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते एसएसपी ने ये कार्रवाई की है।
यह है मामला
जोखाबाद चौकी क्षेत्र में नकली दवाओं के रैपर मशीन से रैपर तैयार किए जा रहे थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बीते माह नकली रैपर बनाने वाली मशीन बरामद की थी। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई थी।
उधर दिल्ली पुलिस ने सिकंदराबाद के जोखाबाद चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी।
जोखाबाद क्षेत्र में चलन वाले इस धंधे को लेकर लापरवाही के चलते 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इनमें चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जोखाबाद क्षेत्र में रेड की। इसमें नकली नशीली दवाई के रैपर बनाने वाली मशीन बरामद की थी। दो लोगों को पुलिस रिमांड पर लाई थी। इसकी चौकी में भी आमद कराई गई थी। इस मामले में चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों को लापरवाही के चलते लाइन हाजीर किया है। इस मामले की जांच सीओ को सौंप दी गई है।










