एसिडिटी, संक्रमण और डिप्रेशन की दवाएं जांच में अमानक मिली

जयपुर। एसिडिटी, संक्रमण और डिप्रेशन की दवाएं जांच में अमानक मिली हैं। इसके चलते सूबे में इनके इस्तेमाल के प्रति अलर्ट कर दिया गया है। औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने इन दवाओं का स्टॉक तुरंत बाजार से हटाने को कहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दवाएं सक्रिय तत्व (अस्से) की मात्रा में फेल पाई गईं। वहीं कुछ डिस्क्रिप्शन या लेबल क्लेम पर खरी नहीं उतरीं। इनमें एसिडिटी , डिप्रेशन व नर्व पेन की दवाएं, सांस की बीमारी में काम आने वाली सिरप और मल्टीविटामिन शामिल हैं। एक कॉस्मेटिक उत्पाद भी मानकों पर खरा नहीं पाया गया।

इन बीमारियों में काम आती हैं ये दवाएं?

रैबेप्राजोल जैसी दवाएं पेट की एसिडिटी, अल्सर और जीईआरडी में दी जाती हैं।
डॉक्सीसाइक्लिन बैक्टीरियल संक्रमण में इस्तेमाल होती है। नॉर्टि्रप्टिलीनडिप्रेशन और नर्व पेन में दी जाती है। एमोक्सीसिलिन आम संक्रमणों में दी जाने वाली एंटीबायोटिक है।
लेवोसाल्ब्यूटामोल, एम्ब्रोक्सोल, ग्वाइफेनेसिन खांसी व सांस की बीमारियों में उपयोगी हैं।
मल्टीविटामिन शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए दी जाती हैं।

फेल दवाइयां

1. रैबेप्राजोल सोडियम गैस्ट्रो-रेजिस्टेंट कैप्सूल (प्रोलॉन्ग्ड रिलीज)एसिडिटी, अल्सरबॉन-ह्यूर फार्मास्युटिकल्सबीएचसी-250701752

2. डॉक्सीसाइक्लिन व लैक्टिक एसिड बैसिलस टैबलेटबैक्टीरियल संक्रमणटाइम्स फार्माटी45143

3. नॉर्ट्रिप्टिलीन टैबलेटडिप्रेशन, नर्व पेनप्राइमस फार्मास्युटिकल्सपीटी-0425154

4. एमोक्सीसिलिन डिस्पर्सिबल टैबलेटसंक्रमणसोमोकेम फार्मास्युटिकल्सटी-2505545

5. मल्टीविटामिन टैबलेटपोषक तत्वों की कमीहेल्थी लाइफ फार्मा234486

6. रैबेप्राजोल + डॉम्पेरिडोन कैप्सूलएसिडिटी, अपचनरेशनी लाइफ साइंसेजएनबीसी-012287

7. लेवोसाल्ब्यूटामोल + एम्ब्रोक्सोल + ग्वाइफेनेसिन सिरपखांसी, सांस की बीमारीइनोवा कैप्सएफएचवाईएएम015

8. पुशप हेन्ना रेड फास्ट कलर (स्ट्रॉन्ग एवं लॉन्ग लास्टिंग), एम/एस पुशप हेन्ना प्राइवेट लिमिटेड, एनआर कुशल कृषि फार्म, सोजत रोड मार्ग, सोजत
बैच नंबर: एफस-1293

9.मेहंदी कोन (नाज़िया), एमएस वेनिक इंडिया, ढोली मगरी चरन, कालाकोल, तहसील–रायपुर, जिला–ब्यावर–
बैच नंबर: ए1-027

10. शृंगार मेहंदी कोन
एम/एस सांखला मेहंदी उद्योग
1025एसएल
उद्योग क्षेत्र, सोजत सिटी

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन