15 हजार में भ्रूण लिंग जांच कराने का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

यमुनानगर। स्थानीय प्लाईवुड फैक्ट्री के दो कर्मचारियों द्वारा भ्रूण लिंग जांच के धंधे में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों प्लाईवुड फैक्ट्री के प्रोडक्शन इंचार्ज और मुंशी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड एक सडक़ हादसे में घायल होने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती है। जानकारी अनुसार ये लोग 15 हजार रुपए में लिंग जांच कराते थे। सोशल मीडिया व्हाट्सऐप्प के जरिये गर्भवती महिलाओं से सौदेबाजी करने के बाद एक नामी अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग सेंटर में भेज देते थे। आरोपियों की पहचान जम्मू कॉलोनी में रह रहे प्लाईवुड फैक्ट्री के प्रोडक्शन इंचार्ज कमल और बिहार के मोतिहारी जिले के गांव बृंगूबेरिया के कृष्णा के रूप में हुई है। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश के मुताबिक उन्हें लिंग जांच गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। एक महिला ने बताया कि वह 3 माह की गर्भवती है। उसके पास 2 बेटियां हैं। उनके गांव के समानंद ने बताया कि वह उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच करा देगा। उसने 15 हजार रुपए मांगे। 10 हजार रुपए अल्ट्रासाउंड होने के बाद और 5 हजार रुपए रिपोर्ट के बाद देने थे। महिला ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी।
समानंद ने महिला को प्राइवेट अल्ट्रासाउंड पर बुलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे 10 हजार रुपए दिए। समानंद द्वारा दी गई रेफर स्लीप को लेकर वह प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंची। जहां पर एक हजार रुपए लेकर उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। वहां पर कमल ने कहा कि उसका साथी कृष्णा आधे घंटे में रेलवे स्टेशन के पास मिलेगा। वह टीम के साथ वहां पर पहुंची तो वहां पर कृष्णा आया। उसने जैसे ही वहां पर 10 हजार रुपए जैसे ही उसने कृष्णा को दिए तो टीम ने उसे काबू कर लिया। ये लोग मेहता अल्ट्रासाउंड में केस भेजते थे। हाल में जिस महिला के जरिये पकड़ में आए हैं, उसका अल्ट्रासाउंड यहां से हुआ, लेेकिन सेंटर में सब नियम के हिसाब से मिला। वहां नहीं बताया कि गर्भ में पल रहा बच्चा लडक़ा है या लडक़ी। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे 10 हजार रुपए पहले ले लेते थे। 5 हजार रुपए बाद में लेते थे। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद महिला का कोई वॉट्सएप नंबर ले लेते थे। रात 10 बजे के बाद उस पर मैसेज भेजते थे कि रिपोर्ट में लडक़ा आया है या लडक़ी। हालांकि कहा जा रहा है कि आरोपी लोगों को गुमराह करते थे। उनके पास ऐसा तथ्य नहीं होता था कि रिपोर्ट में लडक़ा आया है या लडक़ी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 12 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ