दवा विक्रेताओं के उत्पीडऩ का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

लखनऊ। ड्रग लाइसेंस के नवीनीकरण के समाप्त होने के बावजूद रिनिवल के नाम पर दवा विक्रेताओं के उत्पीडऩ पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 2017 को ड्रग एंड कॉस्मेटिक रूल्स 1945 में संशोधन कर ड्रग लाइसेंस के नवीनीकरण को समाप्त करते हुये एक अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें जहां नवीनीकरण शब्द आए है अथवा नवीनीकरण की प्रक्रिया है, उसे रिमूव कर उसकी जगह रिटेंशन शब्द जोड़ा गया अर्थात अब हर पांच साल बाद केवल फीस जमा कर चालान की मूल कॉपी को अपने पास रखना है। इससे आपके लाइसेंस की अवधि बढ़ती रहे अर्थात नवीनीकरण के लिये जो फॉर्म 19 भरना पड़ता था, उसे भी भारत सरकार ने समाप्त कर दिया था। लेकिन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा उक्त के विरुद्ध नवीनीकरण की प्रक्रिया से भी जटिल प्रक्रिया को अपने पोर्टल पर डाल दिया गया । इसके विरुद्ध रामपुर केमिस्ट ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जयदीप कुमार गुप्ता ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में एक रिट याचिका डाली है। उच्च न्यायालय ने इस पर अपना अंतरिम आदेश पारित कर दिया, जिसकी अगली सुनवाई इसी माह में होगी। उक्त आदेश को लेकर उत्तर प्रदेश के दवा विक्रेताओं में खुशी की लहर है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश