नई दिल्ली। ड्रग अलर्ट जारी किया गया है। कुल 159 दवाइयां गुणवत्ता जांच में खराब पाई गई है। केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला की जांच में 46 दवाओं के सैंपल फल पाए गए हैं। वहीं, राज्यों की औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं में भी 113 दवाओं के सैंपल फेल मिले।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मई में हुई इन दवाओं की जांच रिपोर्ट की जानकारी दी। जांच के बाद ऐसी नकली दवाओं की सूची को हर महीने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के पोर्टल पर जारी किया जाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि किसी दवा के सैंपल को घटिया तब घोषित किया जाता है, जब वह गुणवत्ता पैमाने पर फेल हो जाती है। यह खामी केवल जांचे गए विशेष बैच की दवाओं में ही पाई गई है। बाजार में उपलब्ध अन्य दवाओं को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

जांच के दौरान मई में असम से एक नकली दवा का सैंपल भी पकड़ा गया। इसको किसी अनाधिकृत कंपनी ने अन्य ब्रांड का गलत इस्तेमाल करके बनाया था। फिलहाल इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।