डी-फार्मा की फर्जी डिग्री देकर ठग लिए 2.5 लाख रुपये

कल्याणपुर। डी-फार्मा की फर्जी डिग्री देकर 2.5 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। मसवानपुर के शिवनगर में रहने वाली महिला के साथ बेटे को डी-फार्मा में दाखिले के नाम पर ठगी हो गई। आरोप है कि किरायेदार ने विश्वास में लेकर दो किस्तों में 2.5 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

यह है मामला

मसवानपुर निवासी सरिता मिश्रा ने बताया कि उनके मकान में उड़ीसा का सुकांत कुमार उर्फ कुन्ना किराये पर रहता था। उसने बेटे सचिन मिश्रा का डी-फार्मा में दाखिला कराने का झांसा दिया। उसने कोर्स की पांच लाख रुपये फीस भी बताई। झांसे में आकर सरिता ने आरोपित को दो बार में कुल 2.5 लाख रुपये दे दिए।

इस दौरान सुकांत ने आनलाइन ही एडमिशन और पढ़ाई की बात बताई। कई महीनों तक उसने एडमिशन नहीं कराया। एडमिशन का दबाव बनाने पर आरोपी ने उन्हें डी-फार्मा का एक प्रमाणपत्र दे दिया। जांच में फर्जी पाया गया। आरोप है कि शिकायत करने पर सुकांत ने डिग्री को सही बताया। शिवली रोड के टिकरा के पास अस्पताल चलाने वाले गजेन्द्र सिंह से बात करने को कहा। गजेन्द्र ने भी एडमिशन की ऑनलाइन पंजीकरण की बात कही। पुलिस से शिकायत करने की बात पर आरोपितों ने गाली गलौज कर धमकी दी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई