25 लाख की नशीली दवाओं के साथ अंतरराज्यीय गिरोह दबोचा

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। पुलिस ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को 25 लाख की दवा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के नाम कोरिया जिला निवासी गंगाप्रसाद साहू (36), चंपाझर निवासी राजेंद्र गोंड़ (27) और पारस गोंड़ (22) के अलावा मिथलेश शाह मेडिकल स्टोर्स संचालक निवासी सिंगरौली (मध्यप्रदेश) और उनका कर्मचारी बोलबम शाह निवासी माड़ा (मध्यप्रदेश) बताए गए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 लाख रुपए कीमत की नशीली दवाइयां जब्त की हैं। बताया गया है कि सूरजपुर जिले में लंबे समय से यह कारोबार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के पदभार ग्रहण करने के बाद जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने जिले में नशीली दवाइयों की आसानी से उपलब्धता की शिकायत की थी। इसके कारण युवाओं के नशाखोरी की गिरफ्त में आने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इस पर एसपी कुकरेजा ने संज्ञान लिया और नशीली दवाई के खिलाफ जिलेभर में अभियान चलाया। पिछले हफ्ते भर से अलग-अलग थाने की टीम धरपकड़ कार्रवाई में लगी हुई थी। सूरजपुर पुलिस ने सरगुजा रेंज की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप, टेबलेट, इंजेक्शन बरामद किया। बहरहाल, लाखों की नशीली दवाई जब्त किए जाने से इस कारोबार में संलिप्त लोगों में हडक़ंप मच गया है।

Related Posts

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

नई दिल्ली। हेल्थ सप्लीमेंट बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है। ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। दिल्ली पुलिस ने…

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट किए हैं। शहर के डिंडोली इलाके में एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा