उतई (छत्तीसगढ़)। नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री करने वाले 3 अरेस्ट किए गए हैं। आरोपियों के पास से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की बड़ी खेप बरामद की गई है। ग्राम सेलुद स्थित धान मंडी के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
यह है मामला
थाना पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थीप् बताया गया कि बाइक पर सवार कुछ युवक धान मंडी के पास नशीली टैबलेट बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। इसमें त्रिलोकी यादव ,चेमन विश्वकर्मा और हकीम खान के नाम शामिल हैं।
त्रिलोकी यादव ने बताया कि उसने हकीम खान से 500 रुपए में टैबलेट खरीदी थी। चेमन विश्वकर्मा और हकीम खान ने बताया कि नशीली टैबलेट रायपुर के मोहम्मद कैश से मंगाई जाती थीं। इन्हें कुरूद लाकर सप्लाई किया जाता था। चेमन विश्वकर्मा और हकीम खान के कब्जे से बाइक में रखी बोरी से नशली दवा बरामद की। इसमें 15 पत्ते और 4 खुली टैबलेट, कुल 364 नशीली टैबलेट बरामद की गईं। पुलिस ने कुल 1,37,200 रुपए का माल जब्त किया है।










