वाराणसी। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने पर 51 मेडिकल स्टोर सील किए गए हैं। अनियमित व्यापार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।
जिले के प्रमुख थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने नशीली दवाओं की बिक्री पर 51 फर्मों को सील कर दिया। टीम ने 12 फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी फर्मों के ड्रग लाइसेंस निलंबित कर रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। आयुक्त रौशन जैकब ने बताया कि यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण अभियान का हिस्सा है। उद्देश्य नशीली औषधियों की बिक्री पर रोक लगाना है।
इन स्टोरों पर की कार्रवाई
एप्को मेडिकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, महाकाल मेडिकल स्टोर, डीएसए फार्मा, निशांत फार्मा, हरिओम फार्मा, जीडी इंटरप्राइजेज, न्यू पीएल फार्मा, आशा डिस्ट्रीब्यूटर्स, न्यू वृद्धि फार्मा, पीडी फार्मा, पूर्णा फार्मा, खुशी मेडिकल पर कार्रवाई की गई।










