पांच दवा कंपनियों में कमियां मिलने पर उत्पादन रोका

भोपाल (मप्र)। पांच दवा कंपनियों में कमियां मिलने पर उत्पादन रोक दिया गया है। ओरल लिक्विड कफ सीरप, टानिक जैसी दवाएं बनाने वाली फर्मों में खामियां मिली हैं। कुछ फर्मों द्वारा तैयार उत्पादों की जांच राज्य के बाहर से कराई जा रही थी। अधिकतर फर्म में दक्ष कर्मचारियों की कमी मिली। लाइसेंस शर्तों का पालन नहीं करने पर औषधि प्रशासन ने पांच फर्मों को कारण बताओ नोटिस दिया है।

नोटिस का जवाब मिलने तक उत्पादन पर रोक लगा दी है। मप्र में विषाक्त कफ सीरप से 26 बच्चों की मौत के बाद राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कंपनियों का निरीक्षण तेज किया है। ओरल लिक्विड बनाने वाली 32 फर्मों का निरीक्षण किया जाना है।

इन कंपनियों में खामियां मिलीं

मेसर्स सेजा फार्मूलेशन्स इंदौर, मेसर्स विशाल फार्मास्युटिकल्स लेबोरेट्री इंदौर, मेसर्स सामकेम इंदौर, मेसर्स विलक्योर रेमेडीज इंदौर एवं मेसर्स शील केमिकल्स ग्वायलिर को कारण बताओ नोटिस दिया है। वहीं, ओरल लिक्विड औषधियों के निर्माण की अनुमति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है। मेसर्स एडकान लैब द्वारा लाइसेंस सरेंडर किए जाने के कारण अनुज्ञा रद कर दी है।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट