दवा दुकानों पर रेड के दौरान 800 नशीली टैबलेट मिलीं

रायबरेली (उप्र)। दवा दुकानों पर रेड के दौरान 800 नशीली टैबलेट मिलीं हैं। इसके चलते इन दवाओं की बिक्री रोक दी गई है। यह कार्रवाई नारकोटिक्स सेल और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने जिला अस्पताल चौराहा स्थित मेडिकल स्टोरों में की।

चार दुकानों में 20 प्रकार की नारकोटिक्स दवाओं की 800 टैबलेट मिलीं। मेडिकल स्टोर संचालकों के पास दवाओं के बिल नहीं मिले। दवाओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है और दवाओं के बिल संबंधित सेल को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

यह है मामला

पुलिस विभाग के नारकोटिक्स सेल की प्रभारी पुष्पा सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने जिला अस्पताल चौराहा स्थित मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की। विजय मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। यहां नारकोटिक्स दवाओं की करीब 250 टैबलेट मिली।

स्टोर संचालक इन दवाओं के बिल नहीं दिखा सका। इसके बाद चंद्र मेडिकल स्टोर में 400 टैबलेट, आशुतोष मेडिकल स्टोर में 100 टैबलेट और संतोष मेडिकल स्टोर में नारकोटिक्स दवाओं के 50 टैबलेट मिले। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी 20 दवाओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। नोटिस देकर सभी को तीन दिन के अंदर संबंधित दवाओं के बिल उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ