नशीली दवा टैपेंटाडोल और प्रीगाबेलिन की तस्करी रोकी

जम्मू। नशीली दवा टैपेंटाडोल और प्रीगाबेलिन की तस्करी रोकने में सफलता मिली है। यह कार्रवाई ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (डीएफसीओ) ने की। एक संदिग्ध तस्कर से नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त की गई है।

यह है मामला

ड्रग्स कंट्रोल अधिकारियों की टीम गुप्त सूचना पर सूकी नहर, बनतालाब क्षेत्र के पास अभियान चलाया और राजौरी के वर्तमान डिगियाना निवासी अर्जुन शर्मा को रोका। उसकी तलाशी में टैपेंटाडोल की 4,500 गोलियां और प्रीगाबेलिन-300 के 400 कैप्सूल मिले। ये दोनों आदत बनाने वाली दवाओं की श्रेणी में शामिल है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास ड्रग्स ले जाने के लिए कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था।

आरोपी व्यक्ति एक केमिस्ट का रूप धारण करके और जाली लाइसेंस का उपयोग कर प्रतिबंधित दवाओं की अंतर-राज्यीय तस्करी में शामिल था। आरोपी से दवा की पूरी खेप को जब्त कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इस ऑपरेशन में ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर तेज वीर सिंह सोदी, निसार अहमद डार और अमित महाजन ने अरविंद शर्मा, सहायक ड्रग्स कंट्रोलर, शामिल रहे।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ