मरीज का बेड पर ही होगा एक्स-रे

रोहतक। मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पीजीआई में नाजुक हालत में आने वाले मरीजों को डिजिटल एक्सरे कराने के लिए अब इधर-उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब मरीज के बेड पर ही उसका डिजिटल एक्सरे हो जाएगा। इसके लिए पीजीआई प्रशासन ने तीन डिजिटल मोबाइल एक्सरे मशीन मंगवाई हैा। फिलहाल मरीजों को डिजिटल एक्सरे के लिए रेडियोलॉजी विभाग में जाना पड़ता है। मरीज को विभाग तक ले जाने और उसका एक्सरे कराने के लिए करीब आधा घंटा का समय लगता है। ऐसे में मरीज की जान को खतरा हो जाता है। कार्यकारी वीसी और रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि डिजिटल मोबाइल एक्सरे मशीन करीब साठ से सत्तर लाख रुपये की आएगी। डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि यह मशीन मोबाइल के आकार की होगी। रे

डियोलॉजिस्ट मशीन को लेकर मरीज के पास जाएगा। बेड पर ही एक्सरे करेगा। इस मशीन में स्क्रीन भी लगी हुई है। यदि किसी कारणवश मरीज को एक्सरे की फिल्म चाहिए तो वह मशीन में से इसे ले भी सकता है। उनहोंने बताया कि हाल में पीजीआई का निरीक्षण करने आई नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की टीम ने अधिकारियों को डिजिटलाइजेशन करने की पैरवी की थी ताकि वातावरण को कोई नुकसान न हो सके। दरअसल, पुरानी तकनीक में विशेष प्रकार के सॉल्यूशन को नष्ट करने में वातावरण को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा पीजीआई में कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड की वेटिंग को खत्म करने के लिए ऐसी चार मशीन और मंगवाई गई है। अभी तक पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग में 7, गायनी विभाग और बाल रोग में 1-1 कलर डॉप्लर है। मशीनें कम होने से एक से दो महीने तक की वेटिंग चलती है। रेडियोलॉजी विभाग में वर्तमान में प्रतिदिन करीब 1200 एक्स-रे किए जाते हंै। ट्रामा सेंटर में मरीजों के डिजिटल एक्सरे के लिए डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम लगाया जाएगा। डिजिटल एक्सरे की यह मशीन डेढ़ करोड़ में मंगवाई गई है। अभी तक ट्रामा सेंटर में साधारण एक्सरे मशीन है। यहां पर एक्सरे होने के बाद उसे डिजिटल में कन्वर्ट किया जाता है। इस मशीन के लगने के बाद सीधा डिजिटल एक्सरे होगा।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत