अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की महफिल सजाई गई। मामले में मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैभव अविनाश म्हस्के को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह है मामला

घटना 15 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए एक नागरिक अस्पताल पहुंचा। उसने पोस्टमार्टम रूम के अंदर देखा तो डॉ. वैभव म्हस्के शराब के नशे में मिले। इस दौरान बनाया गया वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद प्रशासन में हडक़ंप मच गया।

मामले में अतिरिक्त आयुक्त कुलदीप जंगम ने संबंधित डॉक्टर और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने डॉ. म्हस्के को निलंबित कर दिया है। डॉ. म्हस्के के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। निलंबन अवधि के दौरान वह पिंपरी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। कोई अन्य नौकरी या व्यवसाय भी नहीं कर सकेंगे।

Related Posts

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई