युवाओं में ड्रग्स बनी एचआइवी का मुख्य कारण

चंडीगढ़। पंजाब के बाद नशा अब सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में पैर फैला रहा है। यहां के युवा असुरक्षित यौन संबंध नहीं बल्कि ड्रग्स के कारण एचआइवी के शिकार हो रहे हैं। यह खुलासा चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में एचआइवी फैल रहा है। एचआइवी ग्रस्त मामलों में 61 फीसद पुरुष और 39 फीसदी महिलाएं हैं। उनमें से 60 फीसद को एचआइवी इंफेक्शन एक ही सीरिंज से नशा लेने के कारण होता है। इस जानलेवा रोग के पीडि़तों की उम्र 25 से 40 साल के बीच ही है। ड्रग्स के कारण एचआइवी मामले बढऩे पर स्वास्थ्य विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। यहां 2008 में एचआईवी ग्रस्त मरीजों का फीसद 0.27 से घटकर 2018 में 0.7 फीसद तक आ गया है। स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर चंडीगढ़ डॉ. विनीता गुप्ता के अनुसार बीते सालों में एचआइवी मामलों में चंडीगढ़ का ग्राफ काफी बेहतर हुआ है। इस दिशा में केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट्स के अलावा चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी अपने स्तर पर भी काफी प्रोग्राम कर रही है। एचआइवी मामलों में ड्रग्स बड़ा कारण है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए