भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं एक जांच लैब भी जांच के घेरे में आ गई है। संक्रमण नियंत्रण, मशीनों की सफाई और जांच रिकॉर्ड में लापरवाही का मामला पकड़ा है। केंद्र सरकार इनके निर्माता का लाइसेंस निलंबित करने की तैयारी में है।

छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप ने सवाल उठाए हैं। तीन महीने में भारतीय छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें इंजेक्शन निर्माण के दौरान संक्रमण रोकने का मामला है। वहीं मशीनों की सफाई में लापरवाही भी शामिल है। अमेरिका ने तीन कंपनियों और एक जांच लैब को चेतावनी पत्र भेजे हैं। जबकि यूरोप ने तीन फैक्टरियों में जीएमपी नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट जारी की है।

तीन कंपनियों और लैब को भेजे चेतावनी पत्र

अमेरिकी दवा नियामक ने तेलंगाना स्थित यूजिया फार्मा को इंजेक्शन निर्माण के दौरान संक्रमण रोकने के कमजोर इंतजामों पर चेतावनी दी। रिलायंस लाइफ साइंसेज की नवी मुंबई फैक्टरी में बिना जांच किए नमूनों के नतीजे रिकॉर्ड में दर्ज मिले। 18 अगस्त को जारी पत्र में इस गड़बड़ी का उल्लेख किया गया। गुजरात के मेहसाणा स्थित शूलिन फार्मा की फैक्टरी में गंदगी मिली।

इसके अलावा जंग और रसायनों के पुराने निशान भी मिले। कंपनी को अमेरिका भेजी जाने वाली दवाओं पर आयात अलर्ट भी लगाया गया। वहीं, जांच लैब ऑरिगा रिसर्च में नमूनों के मूल रिकॉर्ड अधूरे मिले। तय मानक से अधिक नतीजे आने पर बार-बार जांच कर पहले नतीजों को बिना ठोस वजह खारिज किया गया। लैब को 12 अगस्त को चेतावनी पत्र मिला।

खामियों पर लाइसेंस तुरंत निलंबित करने की तैयारी

दवा गुणवत्ता में खामियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत दवा में मानकों की कमी मिलने पर निर्माता का लाइसेंस तुरंत निलंबित किया जा सकेगा।

यूरोप ने भी तीन फैक्टरियों में दर्ज कीं गंभीर कमियां

यूरोप के दवा नियामकों ने भी तीन भारतीय फैक्टरियों में कमियां दर्ज की हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित अनंता मेडिकेयर की फैक्टरी में सफाई नहीं मिली। इसके अलावा मशीनों की हालत और जांच के रिकॉर्ड में कमियां मिलीं। गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक्यूलाइफ हेल्थकेयर की फैक्टरी में मशीनों की सफाई से जुड़ी गंभीर कमी पाई गई। रिपोर्ट में एक गंभीर, आठ बड़ी और 24 अन्य कमियां दर्ज हुईं। तेलंगाना के सिद्दीपेट स्थित ग्लूकैम बायोकेयर की फैक्टरी में सफाई के बाद भी मशीन के अंदर पानी और गंदगी के अवशेष मिले।

Related Posts

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मुंबई। एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। दीपावली पर चांदी के वर्क और सोने जैसी सजावट वाली महंगी मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है।चमक देखकर मिठाई…

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

रायबरेली (यूपी)। मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार