नशा भेजने का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

सिरसा। कोरियर के जरिए बिहार से हरियाणा के सिरसा में नशा भेजने वाला मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सीआईए पुलिस ने बिहार के गया जिला से दबोचा। एएसआई दीपक और सत्यनारायण के नेतृत्व में गई सीआईए पुलिस की टीम ने गया जिला से सुनील गुप्ता नामक शख्स को पकड़ा है। सिरसा के एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि आरोपी सिरसा में कोरियर के जरिए ड्रग्स भेजता था। अब इसको रिमांड पर लेकर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस ने स्थानीय थेहड़ मोहल्ला से शेखर चंद नामक व्यक्ति को मेडिकल नशे के साथ पकड़ा थ। उसने ही बिहार के गया जिला निवासी सुनील गुप्ता का नाम पुलिस को बताया था। पुलिस उसे गिरफ्तार करके सिरसा लाई है। शहर के एक कोरियर पर शेखर चंद नशा मंगवाता था।

पुलिस ने चार कोरियर संचालकों को चिन्हित किया है। शेखर ने रिमांड के दौरान कबूल किया कि उसका माल शहर के चार कोरियर पर आता था। पुलिस जांच करेगी कि इन कोरियर संचालकों की कहीं मिलीभगत तो नहीं थी। बता दें कि शेखर चंद से सीआईए पुलिस ने तलाशी के दौरान 20720 नशीली प्रतिबंधित ट्रामा-डोल कैप्सूल, 1200 नशीली प्रतिबंधित गोलियां, 408 नशीले इंजेक्शन, 3402 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन व 210 एमपीटी किट बरामद की थी। आरोपी के खिलाफ इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट व ड्रग-कास्मेटिक की विभिन्न धाराओं के तहत शहर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC