ब्रूफेन व एस्प्रिन की बिक्री पर लगा बैन

नई दिल्ली। डेंगू और चिकनगुनिया के खतरों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ब्रूफेन और एस्प्रिन की बिक्री पर रोक लगा दी है। मेडिकल स्टोर संचालक केवल डॉक्टरों की पर्ची पर ही ब्रूफेन और एस्प्रिन की दवाइयां दे पाएंगे। डॉक्टरों की सलाह के बिना उन्हें ये दवाइयां देने पर मनाही कर दी गई है। बताया जा रहा है कि डेंगू के मरीजों के लिए इन दोनों दवाइयों को लेना खतरनाक है। इससे डेंगू मरीजों के प्लेटलेट्स में तेजी से कमी होनी शुरू हो जाती है।

दिल्ली में बारिश होने पर कई जगह पानी जमा हो जाता है। इस पानी में मच्छर पनपते हैं। इसलिए अगस्त से अक्टूबर के बीच मच्छर जनित बीमारियां अधिक होती हैं। अभी कुछ सप्ताह से डेंगू के भी कुछ मामले देखे जा रहे हैं। एक मादा मच्छर एक बार में 200 अंडे देती है। इसलिए मच्छरों को मारने से ज्यादा उनका प्रजनन रोकना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक है कि कहीं पानी जमा न होने पाए। इसके मद्देनजर दिल्ली के सभी 11 जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाई गई है। आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) को रोकथाम के उपाए बताए गए हैं क्योंकि बीमारियों की रोकथाम में सबकी भागीदारी जरूरी है।

सभी विभागों की निगरानी कमेटी बनाकर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, अस्पतालों में बुखार की दवा, ओआरएस व डेंगू की जांच के लिए एनएस1 किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है। अस्पतालों में डेंगू पीडि़त मरीजों के लिए मच्छरदानी भी दी गई है, क्योंकि मरीज को काटने के बाद मच्छर किसी और को काटता है तो उसे भी डेंगू हो सकता है। निजी अस्पतालों में भी बुखार के इलाज के लिए 10-20 फीसद बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

नई दिल्ली। HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी िमली है। लेनाकापाविर नाम की यह दवा साल में केवल दो बार इंजेक्शन से दी जाती है। इस दवा…

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द