लाखों की दवाइयां नाली में बहा डाली

 गुड़गांव। जहां एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीज दवाओं के लिए भटकते रहते हैं वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की लाखों रुपये की दवाएं एक्सपायर्ड हो रही हैं। हाल ही में पीएचसी, सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए भेजी जाने वाली आयरन की दवा और परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बांटे जाने वाले कंडोम सेक्टर-10 सिविल हॉस्पिटल के स्टोर में पड़े-पड़े एक्स्पायर्ड हो गए। आनन-फानन में कर्मचारियों ने आयरन की बोतलों को बाल्टी में खाली करके नाली में डाल दिया। साथ ही कंडोम को भी डिस्कार्ड कर दिया। सेक्टर-10 सिविल हॉस्पिटल में जरूरतमंदों को फ्री दी जाने वाली लाखों रुपये की दवा एक्सपायर्ड होकर खराब हो गई। 80 आयरन की पेटियों में 12 हजार से ज्यादा दवा की बोतलें बेकार हो गईं। पता चलने पर तुरंत कर्मचारियों को आदेश दिए गए कि इन दवाओं को जल्द से जल्द डिस्कार्ड कर दिया जाए। इसके बाद दवा को नाली में डाल दिया गया। साथ ही कंडोम को भी डिस्कार्ड कर दिया। इस मामले में एसएमओ डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि जिस जगह पर फिलहाल कैथ लैब बनी है, वहां पहले दवा का वेयरहाउस था। लैब बनने के बाद वेयरहाउस को शिफ्ट कर दिया गया। शिफ्टिंग के समय ये दवा बच गई होंगी, इसलिए छत पर रख दी गईं। इन दवाओं की जानकारी मिली है जांच के लिए कमिटी गठित कर दी गई है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश