नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में दवा नियंत्रक टीम ने नालागढ़ में नकली दवाएं बनाने और पैक करने का मामला पकड़ा था।

कुरियर व पार्सल के माध्यम से सप्लाई

यहां नामी दवा कंपनियों के ब्रांड के नाम पर एंटीबायोटिक, न्यूरो और एसिडिटी की दवाएं तैयार की जा रही थीं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ऐसी फैक्ट्रियों में तैयार होने वाली नकली दवाएं कुरियर और पार्सल सेवाओं से पहुंचाई जाती हैं, तो उनकी निगरानी कौन करता है।

उठ रहे सवाल

क्या कुरियर कंपनियों के पास पार्सल भेजने वाले और प्राप्त करने वाले की पहचान सत्यापित करने की पर्याप्त व्यवस्था है। क्या संदिग्ध पार्सलों की जांच और उनकी आवाजाही का कोई प्रभावी रिकार्ड रखा जाता है। अब इस तरह के सवाल सामने आने लगे हैं।

औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में दवा निर्माता कंपनियां, गोदाम, ट्रांसपोर्ट और कुरियर सेवाएं संचालित हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि संबंधित विभाग कूरियर नेटवर्क के माध्यम से होने वाली संदिग्ध सप्लाई पर विशेष निगरानी रखें।

कुरियर से ड्रग तस्करी का पहला मामला नहीं

बद्दी में ही दवा नियंत्रक और पुलिस की टीम ने डीटीडीसी कुरियर कार्यालय से 3,290 प्रेग्राब्लिन 300 एमजी कैप्सूल जब्त किए थे। यह पार्सल कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति तक पहुंचाए जाने थे। इससे पहले सोलन में एनसीबी ने ब्रिटेन से आए एक पार्सल से एमडीएमए और कोकीन बरामद की थी। इस पार्सल को लेने पहुंचे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में 2026 में विशेष अदालत ने आरोपित को 10 साल की सजा सुनाई।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

डीएसपी, बद्दी योगराज चंदेल कहते हैं कि समय-समय पर कुरियर कंपनियों के कार्यालयों की जांच की जाती है। डिस्क्रिप्शन में क्या लिखा है और किसे और कहां भेजा जा रहा है, इसकी जांच की जाती है। शिकायत या संदेह होने पर उसे जांच के अधीन लिया जाता है। जल्द कुरियर कंपनी के संचालकों के साथ बैठक की जाएगी।

Related Posts

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

गोपालगंज (बिहार)। मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। महुअवां गांव में ड्रग विभाग और कुचायकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने मकान पर छापेमारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त