अब रात में भी कर सकेंगे दवा दुकान की जांच

भरतपुर। बाजार में नकली दवा की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। औषधि नियंत्रण अधिकारियों के अधिकार बढ़ाए हैं। नए आदेशों के तहत उन्हें दवा दुकान निरीक्षण के लिए निदेशालय से इजाजत नहीं लेनी पड़ेगी। एक माह में 20 दुकानों की जांच के अधिकार दिए गए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में भी सैंपल दवा की जांच करा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के उपशासन सचिव ने इस संबंध में आदेश निकाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने आदेश जारी कर औषधि नियंत्रण अधिकारियों के पॉवर घटा दिए थे। स्वास्थ्य निदेशालय की परमिशन बिना निरीक्षण करने के लिए पाबंद किया था। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में सप्लाई होने वाली दवा के सैंपल नहीं भरने के निर्देश दिए थे। साथ ही दुकान में फार्मासिस्ट की मौजूदगी होने पर निरीक्षण करने के लिए पाबंद किया था। प्रमुख शासन सचिव के निर्देश के चलते दवा व्यापारियों की मनमर्जी बढ़ती गई। दवा बिक्री बिलों के रिकॉर्ड में हेरफेर की जाने लगी। एनडीपीएस अनुसूची-एच और अनुसूची-एच 1 के नियमों की अनदेखी की जाने लगी है। दवा व्यापारियों पर औषधि नियंत्रक विभाग का नियंत्रण घट गया। बाजार में नकली दवा की खपत बढऩे लगी। इसलिए विभाग ने नियमों में फेरबदल कर दिया। अब जरूरत पडऩे पर रात के समय भी दुकान खुलवाकर दवाओं की जांच की जा सकेगी। नियमों की पालना सुनिश्चित करने और एंटी टीबी औषधियों का रिकार्ड संधारित कराने के उद्देश्य से आदेश जारी किए हैं।

Related Posts

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

नई दिल्ली। डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने वाली नई दवा बनेगी। एम्स के वैज्ञानिकों ने इस पर शोध मकिया है। उन्होंने पता लगाया कि शरीर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़