आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के पद बैचवाइज भरने की मांग 

मंडी। हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग कर चुके बेरोजगारों ने राज्य सरकार से 50 प्रतिशत पदों को बैचवाइज भरने की मांग उठाई है। जिला बेरोजगार आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट संघ की बैठक में जिलाभर से आए बेरोजगारों ने भाग लिया। संघ के जिला प्रधान भूपेंद्र गुलेरिया ने बताया कि ऐलोपैथी फार्मासिस्टों के 50 प्रतिशत पद बैचवाईज तरीके से भरे जाते हैं लेकिन आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। इनका कहना है कि बहुत से बेरोजगार फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग करने के बाद भी नौकरी हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
गुलेरिया ने बताया कि जल्द ही संघ के पदाधिकारी इस मांग को सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे ताकि 50 प्रतिशत पद बैचवाइज तरीके से भरे जा सकें। वहीं, संघ के जिला सचिव जितेंद्र सिंह अत्री ने बताया कि इस वक्त प्रदेश में 1167 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां हैं जिसमें आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के 600 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। प्रदेश में 5 हजार बेरोजगार ऐसे हैं जिन्होंने ट्रेनिंग के बाद अपना पंजीकरण करवा रखा है। इन्होंने कहा कि सरकार कुछ पदों के लिए सीधी भर्ती निकालती है जिससे न तो इस वर्ग का कोई लाभ हो रहा है और न ही विभाग का। इन्होंने मांग उठाई है कि ऐलोपैथी की तर्ज पर इन्हें भी यह सुविधा प्रदान की जाए।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त