मंत्रालय ने नोटो को दिया नया लक्ष्य: न जाए जान, इतना हो अंगदान

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) को अगले साल तक 20 लाख लोगों को अंगदान का शपथ दिलाकर डोनर कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य में शत-प्रतिशत सफलता हासिल करने के लिए नोटो करीब 20 गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर देश भर मे अंगदान के लिए लोगों को जागरुक करेगा।
हालांकि अंगदान को लेकर सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर जागरुकता के लिए पैसा भी बहाया जा रहा है और मेहनत भी हो रही है लेकिन कहीं कोई कमी है, जिस कारण आज भी लोगों में अंगदान को लेकर उतना उत्साह नहीं है, जितना मुहिम में जुड़े लोगों को अपेक्षा है। इस कारण विदेश की तुलना में हम अंगदान में बहुत पीछे है। नोटो के जरिये स्वास्थ्य मंत्रालय अंगदान के अपने मिशन में सफलता हासिल करना चाहता है।
नोटो निदेशक डॉ. विमल भंडारी के मुताबिक, अंगदान के लिए करीब एक लाख लोगों का पंजीकरण आवेदन नोटो कार्यालय में मिल चुका है। पश्चिम बंगाल में कार्यरत एक गैर सरकारी संगठन ने 10 लाख लोगों का अंगदान के लिए पंजीकरण कराया है। उस गैर सरकारी संगठन ने डेटा नोटो को सौंपा है। यानी अभी तक करीब 11 लाख लोगों को पंजीकृत किया जा चुका है। सरकारी लक्ष्य 20 लाख लोगों दस्तखत होने का है।

नोटो कार्यक्रम पर नजर डालें तो, देश भर में सभी मेडिकल कॉलेजों में ऐसा सेंटर होगा जहां किसी के ब्रेन डेड होने पर अंगदान कराया जा सके। देशभर में सर्जन डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि दान में मिला अंग सुरक्षित निकाल कर उपयोगी रहने की अवस्था के भीतर जरूरतमंद में प्रत्यारोपित हो सके।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 14 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील