स्टॉकिस्टशिप मांगने पर फार्मा कंपनी ने दी धमकी 

अम्बाला। समाज में आज भी उम्र-दराज लोगों को हर जगह मान-सम्मान देने की ही बात होती है, परंतु आज की जनरेशन ने मानो सभी जमीनी हकीकतों से मुंह मोड़ लिया है। कुछ ऐसा ही वाक्या मुंबई के हाकिम भाई के साथ उस समय पेश हुआ, जब उन्होंने अपनी 2013 से चली आ रही भागीदारी वाली दुकान से नाता तोड़ अपने बेटे के साथ दवा व्यापार की नई इबारत लिखने के मन से नया काम शुरू किया। उन्होंने सनोफी कंपनी को आग्रह किया कि उन्हें अपने नए प्रतिष्ठान के लिए दवाएं पूर्व की तरह उपलब्ध करवाएं। सनोफी के अधिकारियों ने हाकिम भाई को अपने कार्यालय बुलाया। वहां सप्लाई डायरेक्टर ने हाकिम को सभी सदस्यों की मौजूदगी में खूब भला-बुरा कहा। उन्होंने कहा कि अब आपकी उम्र काम करने की नहीं है, अत: आप आराम करें। हमारा आपके क्षेत्र में नेटवर्क बहुत अच्छा है, हम आपको दवाओं की सप्लाई नहीं देंगे। यदि दोबारा सप्लाई मांगने की कोशिश की या तो संगठन का अनापत्ति पत्र लेकर आएं जो कंपीटिशन कमीशन आफ इंडिया के निर्देशों के विपरीत है या न्यायालय के चक्कर काटने को तैयार रहो। कंपनी की सप्लाई लेने के इच्छुक हाकिम भाई ने सनोफी के कार्यालय से बाहर आते हुए भरे गले से अपनी वेदना को सांझा किया कि उन्हें आज तक किसी ने ऊंची आवाज में बात नहीं की, जो आज सनोफी ने मेरी इज्जत को तार-तार कर दिया। इस बारे सनोफी कार्यालय में बात करनी चाही तो फोन ऑपरेटर ने सभी संबंधित अधिकारियों के अन्य कार्यों में व्यस्तता के बारे सूचित करते हुए बात कर पाने में असमर्थता जाहिर की।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त