गाजियाबाद। नकली दवाइयों के निर्माण, बिक्री और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाई जा सकेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नकली दवा के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए समिति बनाई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह त्योहारों का सीजन है। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूनों की नियमित जांच की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) हिमांशु गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी (द्वितीय) आतिष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रद्धा गुप्ता, वाण्ज्यिकर अधिकारी अजय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…






