दो फर्जी डॉक्टरों के क्लीनिक सील

पाथाखेड़ा। शोभापुर कॉलोनी में शिकायत मिलने पर फर्जी डॉ. एस. विश्वास के क्लीनिक पर छापामारी की। क्लीनिक से प्रतिबंधित दवाओं के अलावा वे उपकरण भी मिले जो ऑपरेशन थिएटर में उपयोग किए जाते हैं। सामान्य तौर पर खुले क्लीनिक में इनका उपयोग भी प्रतिबंधित होता है। मगर यहां धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था। गौरतलब है कि सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी और बगडोना में अधिकतर निजी क्लीनिक संचालक डॉक्टर्स या तो आयुर्वेदिक हैं या होम्योपैथी का रजिस्ट्रेशन लेकर बैठे हैं। ये प्रैक्टिस के समय मरीजों को ऐलोपैथिक दवाएं देते हैं। दवा कंपनियों के एमआर की सांठ-गांठ और कैमिस्टों की मिलीभगत से इन डॉक्टरों का यह अवैध धंधा जोरों पर चल रहा है। बता दें कि शोभापुर कॉलोनी में डॉ. विश्वास द्वारा मोनोसेफ इंजेक्शन लगाने से एक मरीज की जान भी जा चुकी है। हाल ही में पाथाखेड़ा निवासी मानक बारंगे के एक पैर में अजीब तरह का दाग हो गया था। इसे दिखाने के लिए वे डॉ. स्वपन मलिक के सुभाष नगर स्थित क्लीनिक पर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया तो अगले ही दिन कमर के नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। उन्हें डब्ल्यूसीएल के एरिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां ब्लड पॉइजनिंग (खून में इन्फेक्शन) होना बताया। उन्हें नागपुर ले जाने पर तीन दिन वेंटीलेटर पर रखा गया। उपचार में 12 से 13 लाख का खर्च आया। इसकी शिकायत पाथाखेड़ा चौकी में की थी। यहां से जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा था। इस बीच मानक ने इसकी शिकायत कलेक्टर बैतूल, जनसुनवाई और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की थी। इसके बाद कार्रवाई हुई।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट