अवैध नर्सिंग होम को किया सील 

मोतिहारी (बिहार)। नर्सिंग होम संचालन के नियमों को पूरा नहीं करने के आरोप में मेहसी अस्पताल रोड स्थित आदर्श सेवा सदन एवं अस्पताल को सील करने का मामला सामने आया है। नर्सिंग होम सील करने की कार्रवाई के समय संचालक समेत तमाम कर्मी मौके से फरार हो गए। वहीं, रेड की सूचना मिलते ही मेहसी में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे नर्सिंग होम के शटर गिर गए। छापामार टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदयभान ङ्क्षसह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीमा कुमारी, मेहसी थाना के एएसआई विनोद दास एवं वाल्मीकि प्रसाद, जिला स्वास्थ्य सह कल्याण समिति के सदस्य सह जिला पार्षद अफजल अली अंसारी आदि शामिल थे। टीम का नेतृत्व बीडीओ गौरी कुमारी कर रही थी। जांच के दौरान टीम ने नर्सिंग होम को अवैध रूप से संचालित पाया। बीडीओ गौरी कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदयभान ङ्क्षसह व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके झा ने संयुक्त रूप से बताया कि नर्सिंग होम के संचालन के लिए निबंधन, अग्निशमन व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, कचरा निस्तारण, ऑपरेशन थियेटर में एनेस्थेटिक की व्यवस्था, चिकित्सक की डिग्री एवं सहमति पत्र, केमिस्ट का प्रमाण पत्र जैसे मूल व्यवस्थाओं की जरूरत होती है। जांच के दौरान इन साक्ष्यों को संचालक ने उपलब्ध नहीं कराया। कचरों का ढेर लगा हुआ था। कमरे व शौचालय में गंदगी भरी हुई थी। नर्सिगं होम के संचालन का मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण इसे सील कर दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन