अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

वाराणसी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। कुरौना बाजार में तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि ये दो साल से बिना लाइसेंस चल रहा था। इसके चलते स्टोर को सील कर दिया गया। स्टोर संचालक के पास दवाओं का सही रिकार्ड भी नहीं मिला। टीम ने स्टोर से 113 प्रकार की दवाएं जब्त कर ली हैं। साथ ही कफ सिरप सहित छह दवाओं के सैंपल भी लिए हैं।

यह है मामला

औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि कुरौना बाजार में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चल रहा है। इस सूचना पर वाराणसी, जौनपुर और भदोही के ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की। इस दौरान दुकान संचालक सुनील पटेल से दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल मांगे। कारोबार से जुड़े लाइसेंस संबंधी अभिलेख भी मांगे गए। मेडिकल के संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं मिला।

इसके बावजूद दुकान से दवाओं की थोक और फुटकर बिक्री की जा रही थी। टीम ने स्टोर में रखीं 113 प्रकार की दवाओं को सीज कर दिया। उन्हें विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। रेड में ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली, चंद्रेश द्विवेदी, रजत कुमार और सौमित्र शामिल रहे।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती