प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप समेत दो गिरफ्तार 

वाराणसी। पुलिस ने प्रतिबंधित हार्मोनल मेडिसिन ऑक्सीटोसिन की बड़ी खेप बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 100 शीशी में 35 हजार एमएल ऑक्सीटोसिन बरामद की गई। इनमें एक आरोपी नन्दू साहू गया (बिहार) का रहने वाला है, जबकि दूसरा चंद्रमा यादव चन्दौली का निवासी है। नन्दू रामनगर के सुजाबाद में किराए के घर में रहकर यह गोरखधंधा कर रहा था। वह पहले एक दवा फैक्ट्री में काम करता था। वह खुद ऑक्सीटोसिन बनाकर बनारस समेत पूर्वांचल के कई जिलों में पशु पालकों और सब्जी किसानों को सप्लाई करता था। इतने माल की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है। ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल मवेशियों में दूध का उत्पादन बढ़ाने, गर्भपात, सब्जियों की पैदावार में वृद्धि के लिए किया जाता है। इससे दूध और सब्जी की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है जिससे मानव के स्वास्थ्य पर काफी खराब असर पड़ता है। मगर इसके प्रयोग से सब्जी का उत्पादन और पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ जाती है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त