फोर्टिस अस्पताल में बच्चा चोरी मामले में हंगामा, चार गिरफ्तार

फरीदाबाद (हरियाणा)। फोर्टिस अस्पताल में देर रात बच्चा चोरी को लेकर हडक़ंप मच गया। परिजनों ने बच्चा चोरी की कोशिश का आरोप लगाते हुए  हंगामा किया। अस्पताल के बाहर सडक़ जाम कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

मनीष भाटिया ने अपने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं संदीप नाम के व्यक्ति ने भी अपने बेटे को एडमिट किया था। परिजनों का आरोप है कि एक अज्ञात महिला वार्ड में घुस आई। वह बच्चों को चेक करने लगी। पूछताछ करने पर उसने खुद को डॉक्टर बताया। उसका व्यवहार संदिग्ध लग रहा था। शक होने पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी महिला को अपने साथ ले गए। महिला बच्चा चोरी कर सकती थी। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

दूसरे परिजन संदीप ने बताया कि महिला उनके बच्चे के पास भी पहुंची। उसने हार्ट की समस्या बताई। जबकि बच्चा टाइफाइड से पीडि़त था। इससे उन्हें हिला की बातों पर और ज्यादा शक हुआ। परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। परिजनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

उधर, अस्पताल प्रशासन यह स्पष्ट करना चाहता है कि एक व्यक्ति ने मरीजों के क्षेत्र में प्रवेश किया। उसने स्वयं को स्टाफ सदस्य बताया था। हमारी ऑन-ग्राउंड टीमों ने तुरंत उस impostor की पहचान की। संबंधित व्यक्ति को संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया। किसी भी समय मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। सभी मरीज सुरक्षित और निरंतर चिकित्सकीय निगरानी में हैं। इसके बाद अस्पताल परिसर के बाहर भीड़ एकत्र हो गई थी। स्थिति को कानून-व्यवस्था अधिकारियों के साथ समन्वय में संभाला गया। समय पर और नियंत्रित तरीके से सामान्य स्थिति बहाल कर दी।  फोर्टिस अस्पताल अपने सभी केंद्रों पर मरीज सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखता है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 17 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची