फार्मा कंपनियों ने किया युवाओं का चयन

कांगड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलाह के मैदान में रोजगार मेले का स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने शुभारंभ किया। इस मेले में करीब 65 नामी कंपनियों ने हिमाचली युवाओं का हुनर परखा। इस रोजगार मेले में खास बात यह रही कि बीबीएन, बद्दी, बरोटीबाला व नालागढ़ के अलावा सिरमौर और कांगड़ा जिला से 40 फार्मा कंपनियां इस मेले में पहुंची थी। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि यहां एक हजार से ज्यादा युवाओं को फार्मा कंपनी में चयनित किया जाना है। इनमें सिपला, मैनकाइंड, सनफार्मा,  मैकिलयाड आदि प्रमुख हैं। इसी तरह अन्य वर्गों से विप्रो, डा. मोर्पन, माइक्रो टर्नर,  वर्धमान, ग्लेन मार्क, माइक्रोटेक, श्री धन्वंतरी हर्बल आदि प्रमुख है। इन कंपनियों में हिमाचली युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है। इस मौके पर फार्मा इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मुख्य सलाहकार संजय गुलेरिया, सतीश सिंघल, पांवटा के अध्यक्ष पुष्पकर्णा, निर्मल राणा, सुधीर शर्मा एवं विभिन्न नामी कंपनियों के मालिक भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि योग्यता और सरकार द्वारा तय मापदंडों पर युवाओं को पैकेज दिया जाएगा। यह रोजगार मेला प्रदेश सरकार की एक बेहतरीन पहल है, इससे जहां युवाओं को रोजगार का मौका मिला है, वही कंपनियों को भी अपनी जरूरत के अनुसार टैलेंट परखने का बड़ा सही अवसर मिला है। इस मौके पर जब युवाओं से बात की गई, तो उनका कहना था कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास सराहनीय है तथा इसी तरह के रोजगार मेले लगने चाहिए, जिससे युवाओं को अपनी इच्छा के अनुसार कंपनी के चयन का मौका मिल सके। इस मेले में करीब 5000 युवक-युवतियां अपनी किस्मत आजमाने  पंहुचे थे।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त