डिप्टी ड्रग कंट्रोलर व स्टेट इंस्पेक्टर को हाईकोर्ट का नोटिस

मानपुरा। बरोटीवाला के फार्मा उद्योग में सैंपल लेने गए इंस्पेक्टर के निलंबन मामले में नया मोड़ आ गया है। निलंबित सीडीएससीओ इंस्पेक्टर कवियारासन ने इस मामले में सीडीएससीओ के डिप्टी ड्रग कंट्रोलर, फार्मा उद्योग व स्टेट ड्रग इंस्पेक्टर को हाईकोर्ट का नोटिस थमा दिया है। निलंबित इंस्पेक्टर के वकील सौरव वर्मा का कहना है कि 25 अक्तूबर को सीडीएससीओ एक एक्सपायर इंजेक्शन डरोटावैरिन का सैंपल लेने के लिए उद्योग में गया, जोकि गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान लगता है। उसे उद्योग में सैंपल देने से रोक दिया गया और बिना सैंपल लिए ही उसे वापस भेज दिया गया। चंद दिनों बाद उक्त इंस्पेक्टर की शिकायत कर दी गई और 30 अक्तूूबर को बिना किसी जांच के उद्योग को बचाने के लिए उसका निलंबन कर दिया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि जब निलंबित इंस्पेक्टर को उक्त एक्सपायर दवा का सैंपल नहीं लेने दिया गया तो इतने दिन बीत जाने के बाद भी वहां कोई अन्य इंस्पेक्टर क्यों नहीं भेजा गया। जब सीडीएससीओ के इंस्पेक्टर को सैंपल लेने की अथॉरिटी ही नहीं है तो विभाग के हेड ने उन्हें उक्त उद्योग में सैंपल लेने के लिए क्यों भेजा। निलंबित इंस्पेक्टर के वकील का कहना है कि इस सारे मामले में औद्योगिक संस्थाओं के दबाव में और उद्योग को बचाने के लिए सीडीएससीओ के इंस्पेक्टर की बलि ली गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सीडीएससीओ के डिप्टी ड्रग कंट्रोलर, फार्मा उद्योग व स्टेट ड्रग इंस्पेक्टर को हाईकोर्ट का नोटिस भेज दिया गया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ