अवैध क्लीनिकों पर पड़ेगी रेड, हो जाएं अलर्ट

कोलार (बैंगलुरू)। कोलार जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर एक दर्जन से भी अधिक फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी जे.मंजुनाथ ने बताया कि जिले में 252 अवैध क्लीनिक चल रहे हैं। अगले सप्ताह में इन क्लीनिकों को बंद कराने के साथ ही फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को भी निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष मार्च माह में आदेश जारी कर फर्जी चिकित्सकों के  खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इन्हें बंद करने में विफल रहा है, इसलिए यह कार्रवाई शुरू की गई है। उन्हें एक सप्ताह में फर्जी क्लिनिक और चिकित्सकों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी। गौरतलब है कि मुलबागल में सबसे अधिक फर्जी 62 क्लीनिक चलने की बात सामने आने पर तहसील के सर्जन डॉ. आनंद को निलंबित कर दिया गया था।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी