भागलपुर (बिहार)। मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने नकली और अवैध दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई बबरगंज थाना क्षेत्र में एक मकान में की गई। इस दौरान 36 प्रकार की संदिग्ध दवाएं जब्त की गईं। इनमें से 29 प्रकार की दवाओं के नमूने लिए हैं। प्रारंभिक जांच में दवाओं के नकली अथवा डुप्लीकेट होने की आशंका जताई गई है। इसमें मकान मालिक मोहम्मद सफी का नाम भी सामने आया है।
यह है मामला
मजिस्ट्रेट अनुरंजन कुमार की मौजूदगी में मकान में छापेमारी की गई। कार्रवाई में बाबरगंज थाना के एसआई के साथ औषधि निरीक्षक शशिभूषण कुमार और मिलिंद गीद शामिल थे। टीम ने करीब तीन घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मौके से 36 प्रकार की दवाएं बरामद की।
इनकी अनुमानित कीमत 6 लाख 47 हजार रुपये बताई गई है। औषधि विभाग ने 29 प्रकार की दवाओं के नमूने लिए हैं। इनकी गुणवत्ता, वास्तविकता और वैधता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। प्रारंभिक निरीक्षण में दवाएं संदिग्ध प्रतीत हुई हैं। हालांकि, दवाओं के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
अवैध रूप से दवा कारोबार के आरोप में गुलाम सरवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मकान मालिक मोहम्मद सफी का नाम भी सामने आया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।





