बागपत। औषधि विभाग की टीम ने खेकड़ा में मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर बिना लाइसेंस के बेची जा रही दवाइयां जब्त की है। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि खेकड़ा स्थित मेडिकल स्टोर में छापामारी कर लाइसेंस की जांच की गई। इसके लाइसेंस की फीस जमा नहीं मिली। स्टोर संचालक जरूरी अभिलेख भी नहीं दिखा पाए। उन्होंने स्टोर में रखी करीब 20 हजार रुपए की दवा को जब्त कर दिया। वहीं, तीन दवा के सैंपल भी लिए। दवा के सैंपल जांच में फेल मिले तो इसके तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक मेडिकल स्टोर पर भी रेड कर एक दवा का सैंपल लिया गया। सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब भिजवाया गया है।
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज
एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…






