सुप्रीम कोर्ट सख्त: दवा बांटने का सिस्टम सुधारें

टीबी रोगियों के लिए लागू होगी नई व्यवस्था,  सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर केंद्र सरकार को निर्देश,  रोज दवा न देने से बीमारी की पुनरावृत्ति की रहती है संभावना

नई दिल्ली। अब टीबी रोगियों को दवा देने की नई व्यवस्था लागू होगी। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश जारी कर दिए हैं। टीबी रोग विशेषज्ञ रमन कक्कड़ की याचिका पर प्रधान न्यायाधीश जस्टिस जेएस खेहर, जस्टिस एनवी रमन और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि हफ्ते में तीन बार दवाई देने की व्यवस्था अब किसी भी स्थिति में जारी नहीं रहेगी और जहां तक संभव हो नई व्यवस्था लागू की जाए। याचिका में कहा गया था कि टीबी की दवाई देने की वर्तमान व्यवस्था सिर्फ पैसे बचाने के उद्देश्य से लागू की गई है, जबकि इसकी वजह से बीमारी की पुनरावृत्ति की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, इस व्यवस्था के कारण बीमारी और भी गंभीर होने का खतरा रहता है। कई बार रोगी के शरीर में घातक दवा प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित हो जाती है। इस स्थिति में मरीज का इलाज पहले की तुलना में और भी जटिल हो जाता है। शीर्ष अदालत ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मनिंदर सिंह से कहा कि इस बीमारी की पुनरावृत्ति और इलाज के दौरान होने वाली मौतों को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने हाल ही में यह नई व्यवस्था मंजूर की है।

Related Posts

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मुंबई। एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। दीपावली पर चांदी के वर्क और सोने जैसी सजावट वाली महंगी मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है।चमक देखकर मिठाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग