अब निजी मेडिकल स्टोर से भी मुफ्त खरीद सकेंगे दवा!

देहरादून। सरकारी अस्पतालों के मरीजों के लिए सरकार अब नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। प्रदेश में अटल आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए अस्पतालों की तर्ज पर अब मेडिकल स्टोर और लैब भी सूचीबद्घ किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही ई-टेंडर के माध्यम से इन्हें सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे यह फायदा होगा कि जो दवाइयां व जांच की सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है, उन्हें सूचीबद्घ मेडिकल स्टोर और लैब से नि:शुल्क हासिल किया जा सकेगा।
आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में सेवारत कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 26 दिसंबर से कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के करीब तीन लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
अभी तक यह तय नहीं था कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयां और विभिन्न जांच की उपलब्ध न होने पर कर्मचारियों को किस तरह फायदा दिया जाए। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. टीसी पंत की अध्यक्षता में हुई आयुष्मान योजना की बैठक में निर्णय लिया गया कि निजी मेडिकल स्टोर व लैब को भी योजना में सूचीबद्घ किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश में योजना को ट्रस्ट मोड पर चलाने करने के लिए सोसायटी का पंजीकरण कर दिया गया। सोसायटी का संचालन करने को द्विस्तरीय समिति गठित की जाएगी। योजना क्रियान्वयन में दिशा-निर्देश के लिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गवर्निंग बॉडी शीर्ष संस्था के रूप में काम करेगी। जबकि कार्यकारिणी समिति योजना का संचालन सुनिश्चित करेगी। सोसायटी द्वारा योजना संचालन राज्य हेल्थ एजेंसी(एसएचए) के सहयोग से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा. टीसी महंत का कहना है कि अस्पताल में जो दवाइयां और जांच उपलब्ध नहीं होंगी, उनके लिए आयुष्मान योजना में निजी मेडिकल स्टोर व लैब को पैनल में शामिल किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों व पेंशनरों को आसानी से दवाइयां व जांच की सुविधा मिल सके। ई-टेंडर के माध्यम निविदाएं मांगी जाएंगी। इसके बाद सूचीबद्ध किया जाएगा।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार