अब नहीं होगा बार-बार गर्भपात

‘सनराइज लेप्रोस्कोपिक इनसेरक्लेज’ तकनीक बनी वरदान
चंडीगढ़। अब महिलाओं को बार-बार गर्भपात की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके समाधान के लिए ‘सनराइज लेप्रोस्कोपिक इनसेरक्लेज’ नामक तकनीक वरदान बनी है। उक्त शब्द वरिष्ठ गाइनी लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉ. निकिता त्रेहन ने चंडीगढ़ ओब्स्टिेटिशियन एंड गाइनी सोसाइटी (सीओजीएस) की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में कहे। डॉ. त्रेहन ने कहा कि माता-पिता बनने की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए गर्भपात बेहद दुखद स्थिति है। लेप्रोस्कोपिक इनसेजक्लेज तकनीक उन महिलाओं के जीवन में उजाला लाती है, जिन्हें गर्भाशय संबंधी समस्या (सर्विकल इंकम्पीटेंस) होती है। इस स्थिति में गर्भाशय का मुंह (गर्भाशय ग्रीवा) समय पूर्व खुल जाता है और गर्भपात होने की समस्या आती है। संक्रमण, हार्मोन समस्या और थ्रोम्बोफिलास या आनुवंशिक विकृतियों के चलते भी कई बार गर्भपात हो जाता है। आज आधुनिक तकनीकों के कारण मरीज को कम समय के लिए ही अस्पताल में रहना पड़ता हैै।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 15 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट