कैमिस्ट ने बिल नहीं दिखाया तो दवा की जब्त

बागपत। ड्रग इंस्पेक्टर ने गांव ललियाना के एक मेडिकल स्टोर पर रेड की। इस दौरान कैमिस्ट दवाओं के बिल नहीं दिखा पाया। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने 35 हजार रुपए की दवा जब्त कर कैमिस्ट को तीन दिन के अंदर दवाओं के बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले में नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ड्रग विभाग दवा दुकानों पर छापेमारी कर रहा है। इसी कड़ी में ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने जिले के गांव ललियाना में पवन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालक संदीप शर्मा से दवाओं के बिल मांगे, लेकिन वह बिल नहीं दिखा पाया। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर पर रखी 35 हजार रुपये की दवाओं को जब्त कर लिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर से दो एंटीबायोटिक व एक दर्द निवारक दवा के सौंपल भी लिए। तीनों दवाओं के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया। उन्होंने बताया कि दवा दुकानदार को तीन दिन के भीतर दवाओं के बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बिल प्रस्तुत नहीं करने पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए