फार्मा कंपनी ने 13 ट्रांसजेंडरों को बनाया एमआर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक फार्मा कंपनी ने 13 ऐसे युवकों को मेडिकल रिपे्रजेंटेटिव नियुक्त किया है, जिन्होंने लडक़ी के रूप में जन्म लिया था। दो महीनों की ट्रेनिंग के बाद अब ये सभी काम शुरू करने जा रहे हैं। जीवन में कई स्तरों पर चुनौतियों का सामना करने वाले ट्रांसजेंडर्स की यह सफलता अपने आप में मील का पत्थर है। कंपनी ने यह कदम अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबलिटी के रूप में उठाया है। इन युवाओं में शामिल 35 साल के त्रिशान ने बताया कि पुरुष दिखना और पुरुष के तौर पर पहचाना जाना दोनों में मनोवैज्ञानिक स्तर पर बहुत अंतर है। पश्चिम बंगाल ट्रांसजेंडर बोर्ड ने नौकरी पाने वाले इन सभी ट्रांसजेंडर्स के व्यवहार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि संस्था कंपनी और कर्मचारियों के बीच एक सेतु की तरह काम करेगी। इन सभी कर्मचारियों को इस बात की भी ट्रेनिंग दी गई है कि वे बाकी लोगों को कैसे अपने साथ सहज महसूस कराएं। उन्होंने परिस्थितियों का सामना करने, अपनी पहचान नहीं छुपाने, लोगों के सवालों को सकारात्मक रूप में लेने के लिए भी तैयार किया गया है। ट्रांसजेंडर्स की अक्सर शिकायत रहती है कि उन्हें उनकी शारीरिक विशिष्टता की वजह से निशाना बनाया जाता है। पेशेवर तौर पर सफल कई ट्रांसजेंडरों ने बताया कि सरकारी नौकरियों में ट्रांसजेंडर अपनी जगह बना रहे हैं। लेकिन प्राइवेट सेक्टर में हालात अलग हैं। कॉर्पोरेट नौकरियों को सामाजिक स्वीकार्यता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इन सेक्टर्स में ट्रांसजेंडर्स के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया गया।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी