यहां भी बिक रहीं ब्रांडेड दवाएं 

देहरादून। मरीजों को सस्ते दाम पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खोले गए जन औषधि केंद्रों पर ब्रांडेड दवाएं बिक रही हैं। मरीजों की शिकायत पर भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार ने अलग-अलग स्थानों पर जन औषधि केंद्र खोलकर मरीजों को कम मूल्य पर दवा उपलब्ध कराने का दावा किया था। तब माना जा रहा था कि सरकार की इस पहल से न सिर्फ मरीजों को कम मूल्य पर जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी, बल्कि चिकित्सकों व मेडिकल स्टोर के बीच की सांठगांठ भी खत्म होगी।
इन जन औषधि केंद्रों पर ब्रांडेड दवाइयों के मुकाबले 600 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां पचास प्रतिशत से कम की दरों पर दवा उपलब्ध होने और 154 से ज्यादा सर्जिकल आइटम होने का दावा किया गया था। लेकिन सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। देहरादून में संचालित अधिकांश जन औषधि केंद्रों का हाल कमोबेश ऐसा ही है। अब कोरोनेशन अस्पताल का ही उदाहरण लीजिए। यहां पर ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। मरीजों को कम मूल्य में दवा उपलब्ध कराने के लिए यहां भी जन औषधि केंद्र खोला गया था, लेकिन मरीजों को यहां मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा ना अस्पताल के स्टोर में मिलती है और ना ही जन औषधि केंद्र में। इतना जरूर है कि कई बार जन औषधि केंद्र में मरीज को जेनेरिक दवा की जगह ब्रांडेड दवा पकड़ा दी जाती है। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज सूरज मणि ने इसकी पोल खोली। जब वह दवा खरीद कर वापस चिकित्सक को दिखाने पहुंचे तो वह भी दवा ब्रांडेड देखकर  हैरान रह गए। इसके बाद यह मामला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीसी रमोला के पास पहुंचा। इस पर सीएमएस ने जन औषधि केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट को तलब किया। हालांकि फार्मासिस्ट इस बारे में सही जवाब नहीं दे सकी। बता दें कि सिर्फ कोरोनेशन अस्पताल ही नहीं, बल्कि नेहरूग्राम व अन्य जगह संचालित होने वाले जन औषधि केंद्रों में भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 7 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट