ड्रग इंस्पेक्टर माह में एक ही दवा सैंपल ले सकेंगे 

जयपुर। ड्रग इंस्पेक्टर अब एक माह में एक से ज्यादा दवा सैंपल नहीं ले सकेंगे। औषधि विभाग ने ये आदेश जारी किया है। अभी तक ड्रग इंस्पेक्टर एक माह में 6 सैंपल तक ले सकते थे। हैरान करने वाली बात यह है कि यह आदेश इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि विभाग के पास पर्याप्त लैब नहीं हैं और सैंपल ज्यादा आने से पेंडेंसी बढ़ रही है। विभाग का मानना है कि जब सैंपल ही नहीं लिए जाएंगे तो पेंडेंसी स्वाभाविक रूप से खत्म हो जाएगी। इससे मेडिकल स्टोर्स की हर दिन होने वाली मॉनिटरिंग रुक जाएगी।
इस संभावना के चलते नकली दवा विक्रेताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। दवा दुकान पर एक से अधिक सैंपल लेने पर ड्रग इंस्पेक्टर को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाना होगा। यदि इंस्पेक्टर को एक सैंपल लेने के बाद कहीं संदिग्ध मामला लगेगा तो उसे लेने में झिझकेगा। संभव है कि वे नकली या एक्सपायरी दवाएं हों। इस समयांतराल में संदिग्ध के बच निकलने की संभावना बढ़ेगी। गौरतलब है कि राज्य में हर साल औसतन 4 हजार सैंपल लिए जाते हैं। नए आदेशों के बाद अब इनकी संख्या करीब 1300 रह जाएगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी