शर्तिया लडक़ा होने की दवा देने पर एक गिरफ्तार

सिरसा। पुलिस ने शर्तिया लडक़ा होने की दवा देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम ने रेड कर पांच हजार रुपए में दवाई देने के मामले का खुलासा किया था। जानकारी अनुसार सिविल सर्जन को सूचना मिली थी कि शहर में एक महिला लडक़ा होने की शर्तिया दवाई बनाकर बेचती है। इसके बाद डिप्टी सिविल सर्जन डा. बुधराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एक महिला पुलिस कर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर उसे साइन किए हुए पांच हजार रुपए दिए। इसके बाद दवा देने वाली महिला से संपर्क साधा गया। उक्त महिला ने बस अड्डे पर फोन कर दवा देने के लिए बुलाया।
महिला पुलिस कर्मी के साथ एंबुलेंस ड्राइवर को भी महिला का भाई बनाकर मोटरसाइकिल पर भेजा गया। बस स्टैंड पर जाकर महिला ने पांच हजार रुपए लेकर दवा दे दी। महिला पुलिस कर्मी का इशारा पाकर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को घेर लिया। तलाशी लिए जाने पर महिला ऋतु से पांच हजार रुपए बरामद हो गए। इस मामले में डिप्टी सिविल सर्जन ने महिला के सहयोगी अजय कुमार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। डा. बुधराम ने बताया कि अभी जांच अधूरी है इसलिए महिला की गिरफ्तारी नहीं करवाई। इस मामले में अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है, जो पूरे मामले से जुड़ा हुआ है। महिला को आरोपित बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने डिप्टी सीएमओ की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए अजय अजय ङ्क्षजदल को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। चौकी इंचार्ज महेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि अभी महिला की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 20 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी