आत्महत्या करने से रोकेगी ये नई दवा  

नई दिल्ली। इंसान में आत्महत्या की प्रवृत्ति गहरे डिप्रेशन की स्थिति में देखी जाती है। बाइपोलर डिसऑर्डर, शिजोफ्रेनिया, बड़ा मानसिक आघात, बचपन की कोई उथल-पुथल अथवा कोई आनुवंशिक बीमारी भी इसकी वजह बन जाती है। साइकायट्री (मनोचिकित्सा) की दृष्टि से ये एक-दूसरे से काफी दूर की समस्याएं हैं और इनका लाइन ऑफ ट्रीटमेंट भी बहुत अलग है। बड़ी परेशानी यह है कि सभी इलाज के बावजूद मरीज की आत्महत्या की प्रवृत्ति अपने स्थान पर बनी रह जाती है। इस प्रवृत्ति से छुटकारा पाने की राह में कुछ रोशनी नजर आई है। अमेरिका में इसके इलाज की दवा ईजाद की गई है और जल्द ही यह दवा बाजार में आने वाली है। गौरतलब है कि अमेरिका जैसे विकसित देश में आत्महत्या महामारी जैसा रूप ले चुकी है। 1999 से 2016 के दौरान खुदकुशी के मामलों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा बाजार में लाई जा रही यह दवा खतरनाक पार्टी ड्रग कीटामाइन के करीबी रसायन एस्केटामाइन के बहुत ही हल्के डोज पर आधारित है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक